टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने चालक को मारी टक्कर, हुई मौत

झांसी। बुन्देलखंड में झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में टायर बदल रहे चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
जनपद जालौन के गोहन थानान्तर्गत सराउल निवासी 35 वर्षीय राधेश्याम पिकअप चालक है। राधेश्याम पूंछ से एरच की ओर जा रहा था। तभी पिकअप का टायर पंचर हो गया। जिसे वह बदल रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।