परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

झांसी। बुन्देलखंड में झांसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में मानसिक रुप से परेशान महिला ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई है।
झांसी जिले के बड़ागांव थानान्तर्गत गांधी नगर में 40 वर्षीय उर्मिला रहती है। उर्मिला के दो लड़के व 4 लड़कियां है। वह किसी बात को लेकर पिछले काफी समय से परेशान रही थी। उसने घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।