महोबा। प्रकाशित खबरों का पालिका परिषद ने संज्ञान लेते हुये गुरूवार को नगर पालिका परिषद में एक सैकड़ा से अधिक सफाई कर्मचारियों को मास्क, साबुन व दस्ताने वितरित किये है। तथा कर्मचारियों को हिदायद दी गयी है कि वह सफाई कार्य करते समय वितरित की गयी सामग्री का प्रयोग करे, प्रयोग न करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
कोरोना वायरस को लेकर शासन, प्रशासन सफाई व्यवस्था के अलावा सावधानी बरतने के लिये विशेष जोर दे रही है। प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुये नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज, कार्यक्रम प्रबन्धक रूबी बानो ने पालिका परिषद में तैनात एक सैकड़ा सफाई कर्मियों को मास्क व साबुन व दस्ताने वितरित किये है इसके अलावा पालिका के अन्य कर्मचारियों को भी मास्क वितरित किये गये है। पालिका अधिशाषी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि पालिका में लगभग ढाई सैकड़ा सफाई कर्मी है पहले भी कर्मचारियों को सामग्री दी गयी थी उन्होंने कहा जो कर्मचारी वितरित की गयी सामग्री को बिना प्रयोग किये कार्य करता पाया गया उसके खिलाफ जुर्माना वसूला जायेगा। बताते चले पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिये अधिशाषी अधिकारी ने कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिये है कि नगर के समस्त वार्डो में प्रतिदिन नियमित सफाई की जाये और किसी वार्ड में गंदगी नही नजर आना चाहिये। उन्होंने कहा वह स्वयं नगर के वार्डो में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे।
पालिका परिषद में सफाई कर्मियों को वितरित किये मास्क