महोबा । महिला पुलिस कर्मियों ने मानवता की विशाल पेश की है, नगर में घूम रही एक विक्षिप्त वृद्ध महिला को देखकर उनका दिल पसीज गया और दोनों महिला कर्मियों ने वृद्ध महिला को अपने साथ ले जाकर उसे स्नान कराने के बाद नये कपड़े पहनायेें। महिला पुलिस कर्मियों के इस कार्य की आम जन मानस सराहना कर रह है।
बताते चले मंगलवार को महिला पुलिस कर्मी शिल्पी पाल व निकिता सैनी ने एक वृद्ध महिला को गांधी नगर क्षेत्र में गंदगी की हालत में घूमते देखा यह देख दोनो पुलिस कर्मियों का दिल पसीज गया और वह वृद्ध महिला के पास पहुंची और उसे अपने साथ लाकर हैण्डपम्प पर ले गयी यहां दोनो महिला पुलिस कर्मियों ने वृद्ध महिला को नहलाया और उसके हाथ पैर की अपने हाथों से सफाई की तथा बाद में उसे नये कपड़ें पहनाकर उसका हाल, चाल पूंछा, महिला पुलिस कर्मियों के इस कार्य की जहां नगर वासी सराहना कर रहे है, वहीं विभाग में भी उनके इस कार्य की सराहना की जा रही है।
महिला आरक्षियों ने मानवता की मिसाल की पेश
• MOHD. ISLAM KHAN