किसानों के श्राप दहला भ्रष्ट अमला, कहा-रिश्वत लेने वालों को हो जाए कोरोना

झांसी। जहां एक ओर कोरोना वायरस से बचने के लिए दुआए और प्रार्थना की जा रहीं है तो वहीं दूसरी ओर झांसी में किसानों ने इस बीमारी को भ्रष्ट अधिकारियों को होने की भगवान से प्रार्थना की है। किसानों ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि जो अधिकारी किसानों के साथ भ्रष्टाचार और उत्पीड़न करेगा। उसे कोरोना वायरस की बीमारी हो जाए।
कुदरत की मार से परेशान और समस्याओं को दूर करने के लिए किसानों को अक्सर आंदोलन कराते हुए देखा जाता है। इसके बाद भी उनकी समस्याओं को दूर नहीं किया जाता है। समस्याओं से परेशान होकर एक किसानों ने एक बार फिर किसान रक्षा पार्टी के तत्वाधान में आंदोलन किया। जिसका नेतृत्व किसान नेता गौरी शंकर विदुआ ने किया। आंदोलन करते हुए किसानों ने एकजुट होकर भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि उन पर अब रहम किया जाये। कई सालों से कुदरत की मार के कारण वह तबाह होते जा रहे है।
इसके साथ ही उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि जो अधिकारी किसानों का उत्पीड़न व भ्रष्टाचार करता है तो उनका सर्वनाश हो जाए और उन्हें कोरोना वायरस बीमारी हो जाये।