रांची / नेशनलिज्म शब्द का उपयोग मत कीजिए, इसका मतलब है हिटलर और नाजीवाद: भागवत


संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को रांची में स्वयंसेवकों के समागम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन में एक संघ कार्यकर्ता के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। भागवत ने स्वयंसेवकों से कहा कि नेशनलिज्म शब्द का उपयोग मत कीजिए। नेशन कहेंगे चलेगा, नेशनल कहेंगे चलेगा, नेशनलिटी कहेंगे चलेगा, नेशनलिज्म मत कहो। नेशनलिज्म का मतलब होता है हिटलर...नाजीवाद।