कोरोनावायरस / जापानी शिप पर फंसे 119 और चीन के वुहान से 76 भारतीय दिल्ली लाए गए

जापान के योकोहामा तट पर रोके गए जहाज पर फंसे 119 भारतीयों को निकाल लिया गया है। एयर इंडिया के विशेष विमान से कुल 124 यात्री दिल्ली लाए गए। इनमें 5 विदेशी हैं। उधर, चीन के वुहान शहर गया भारतीय वायुसेना का विमान भी लौट आया है। इसमें 76 भारतीय और 36 विदेशी नागरिक लाए गए हैं। दोनों विमानों से लाए गए भारतीयों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद आईटीबीपी के छावला स्थित ऑब्जर्वेशन सेंटर में रखा जाएगा।