आगरा दौरा / ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल का दीदार किया, परिसर में डेढ़ किमी घूमे
• MOHD. ISLAM KHAN
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प परिवार के साथ सोमवार शाम को अहमदाबाद से आगरा पहुंचे। सभी ने यहां ताजमहल का दीदार किया। ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के कैंपस में करीब डेढ़ किमी तक वॉक किया और फोटो सेशन कराया। विजिटर बुक में ट्रम्प ने लिखा- इमारत समय से परे है। यह भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत है। टूरिस्ट गाइड ने ट्रम्प और फर्स्ट लेडी को ताजमहल से जुड़े किस्सों की जानकारी दी। उनकी बेटी इवांका ने सहयोगी को अपना मोबाइल दिया और उससे फोटो भी क्लिक करवाया।